Ad Code

RADIOLOGIST कैसे बनें

रेडियोलॉजिस्ट कैसे बनें

Radiology के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों को RADIOLOGIST कहा जाता है।
आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के विकास के साथ ही कई तरह के उपकरणों का महत्व बढ़ता जा रहा है इन उपकरणों के बिना आधुनिक चिकित्सा प्रणाली बेहतर मानवीय और चिकित्सीय सेवाएं देने में सक्षम नहीं है। रेडियोलोजी एक ऐसी तकनीक है जो चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों और मरीजों दोनों को सही और तेजी से इलाज में मदद कर रही है। रेडियो तरंगों के माध्यम से मनुष्य के शरीर के अंदर की तस्वीर और अन्य क्रियाओं की सही रिपोर्ट डॉक्टर को पेश करती है। इस प्रकार डॉक्टर रोगों का सही निदान खोज पाते हैं। रेडियोलोजी मनुष्य के शरीर की अंदर की चित्र बनाने के लिए समर्पित है। चिकित्सा प्रणाली की विशेष तकनीकी यह एक महत्वपूर्ण शाखा है। रेडियोलाजिस्ट अल्ट्रासाउंड , चुंबकीय कंपन, एक्स-रे, परमाणु और अन्य स्रोतों सहित ऊर्जा स्रोतों की विविधता का उपयोग करता है। चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास के कारण विज्ञान में विशेषज्ञ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जरुरत हमेशा ही बनी रहती है। ऐसे में ना सिर्फ प्रशिक्षित बल्कि विशेषज्ञ मानव संसाधनों के लिए भी हमारे देश में बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

RADIOLOGIST का कार्य और गुण
 एक रेडियोलॉजिस्ट एक्स-रे एमिशन पोजीट्रोन, एम आर आई, टोमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड और न्यूक्लीयर मेडिसन के रूप में मेडिकल इमेजिंग तकनीक का उपयोग करके रोगो और चोटों का इलाज की  सही रिपोर्ट बना पाता है।
चिकित्सा और साथ ही साथ तकनीकी क्षेत्र में एक सफल और कुशल रेडियोलॉजिस्ट को उत्कृष्टता प्राप्त होना चाहिए। सकारात्मक दृष्टिकोण, सेवा में समर्पण,  कुशल कंप्यूटर कौशल, धाराप्रवाह संचार कौशल  इत्यादि का होना आवश्यक है क्योंकि उसे एक टीम के रूप में काम  को पूरा करना होता है। एक रेडियोलॉजिस्ट के अंदर अच्छी टीम भावना का होना बेहद ही महत्वपूर्ण गुणों में से एक है।

सभी के लिए
रेडियोलॉजिस्ट लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए बहुत ही उपयुक्त है रेडियो इमेजिंग में 1 साल के लंबे कार्यक्रम में 2 सेमेस्टर होते हैं कोर्स के दौरान छात्रों को शरीर विज्ञान शरीर रचना विज्ञान विकिरण भौतिकी इमेजिंग भौतिकी और रेडियो ग्राफिक स्थिति के बारे में जानकारी दी जाती है रेडियोलॉजिस्ट की डिमांड सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में हमेशा बनी रहती है। RADIOLOGIST बनने के बाद आप किसी भी डायग्नोस्टिक सेंटर नर्सिंग होम्स  अस्पतालों मैं अपनी सेवा दे सकते हैं यह खुद का निजी अस्पताल भी खोल सकते हैं

विदेशों में अवसर
एक युवा रेडियो इमेजिंग तकनीशियन आमतौर पर शिफ्ट में काम करते हैं। योग्य स्टाफ पर्याप्त अनुभव प्राप्त करने के बाद देश विदेश में नौकरी की तलाश कर सकते हैं। अनुभवी उम्मीदवारों की डिमांड अमेरिका यूरोप अफ्रीका जैसे देशों में हमेशा बनी रही है।

संभावनाएं
RADIOLOGIST अत्यधिक सफल पेशेवर माने जाते हैं। स्नातक के बाद आप रेडियोलॉजिस्ट के रूप में अपने कैरियर को संवार सकते हैं एक चिकित्सक बनने के लिए मेडिकल स्कूल में 4 साल लगते हैं परंतु मेडिकल स्कूल में बाल लोग मनोरोग शल्य चिकित्सा और दवा के विभिन्न क्षेत्रों में 2 वर्षों के कोर्स भी होता है तथा शरीर रचना विज्ञान विकृति विज्ञान औषधि विज्ञान और जैव रसायन  मैं भी 2 साल का कोर्स होता है।

स्नातक के बाद
स्नातक के बाद आप रेडियोग्राफर RADIOLOGIST प्रौद्योगिकी  वैज्ञानिक प्रयोगशाला सहायक एक्स रे तकनीशियन क्लीनिक सहायक और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञों के रूप में भी आप काम कर सकते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से विकास हो हो रहा है। जिसके चलते Radiology मैं रोजगार की बहुत संभावनाएं बढ़ रही हैं। रेडियो इमेजिंग प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पेशेवरों की बहुत कमी है जबकि डॉक्टर पूरी तरह से इमेजिंग विशेषज्ञों पर ही निर्भर रहते हैं डॉक्टर RADIOLOGIST से एम आर आई और एंजियोग्राफी तथा इलाज परीक्षण के सभी प्रकार की मदद लेते हैं वह सही निदान के बिना किसी का भी उपचार शुरू नहीं कर सकते हैं।

प्रमुख संस्थान
*.दिल्ली पेरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, नई दिल्ली www.dpmiindia.com
*.आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली www.aiims.com
*.बी आर डी मेडिकल गोरखपुर  U. P. www.brdmc.org
*.टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, परेल (मुंबई) www.tmc.gov.in
*.क्रिस्टियन मेडिकल स्कूल वेल्लूर तमिलनाडु www.cmch-vellore.edu
Reactions